बता दें कि, मंगलवार को भी विभिन्न जगहों से कलक्ट्रेट पहुंचे किसानों ने नारेबाजी कर सांकेतिक प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। उन्होंने कहा कि किसानों को सशक्त और वैश्विक कृषि क्षेत्र में प्रमुख भागीदार के रूप में भारत की स्थिति बनाए रखने को संतुलित कृषि नीति की जरूरत है। न्यूनतम समर्थन मूल्य से नीचे मंडियों में खरीद नहीं होने का प्रावधान किया जाए। न्यूनतम समर्थन मूल्य से नीचे खरीद पर पेनाल्टी का प्रावधान किया जा सकता है। न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने के लिए सी-2 लागत पर लाभ जोड़ा जाना चाहिए।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसान को इकाई माना जाए। लघु व सीमांत किसानों के लिए प्रीमियम जीरो किया जाना चाहिए, जिससे किसान के जोखिम को कम किया जा सके। उन्होंने विशिष्ट भारतीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए काफी और तंबाकू बोर्ड की तरह बोर्ड बनाने की मांग की है। वहां भाकियू अराजनैतिक के प्रदेश अध्यक्ष सलविंदर सिंह कलसी, जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह, सुखविंदर सिंह बाठला, प्रताप सिंह, अमनदीप सिंह, संतोष सिंह, साहब सिंह, रामकुमार, राजेंद्र कंबोज आदि थे।