फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान नेता त्रिलोचन सिंह का निधन

विज्ञापन
दिवंगत किसान नेता त्रिलोचन सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
नानकमत्ता। किसान नेता त्रिलोचन सिंह का लंबी बीमार के बाद मंगलवार को निधन हो गया। अखिल भारतीय किसान सभा के लोगों ने उनके शव को संगठन के झंडे में लपेटकर श्रद्धांजलि दी और अंतिम संस्कार के दौरान संगठन के झंडे लहराए। उनके इकलौते पुत्र विक्रमजीत सिंह गिल ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

बिरिया भूड़ गांव के पूर्व फौजी व अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष कामरेड त्रिलोचन सिंह (84) पिछले एक महीने से बीमार चल रहे थे। मंगलवार को उनका निधन हो गया। इससे किसान संगठनों व आसपास के किसानों में शोक की लहर दौड़ गई। दिवंगत किसान नेता त्रिलोचन सिंह फौज से सेवानिवृत्त होने के बाद किसानों के हक के लिए संघर्ष कर रहे थे। गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन में भी लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। पांच साल पहले उनकी पत्नी का देहांत हो चुका है। उनके निधन पर जिला सचिव जंगीर सिंह गुरनाम सिंह, मनखुश राणा, दशरथ सिंह, जगदेव सिंह, मंगल सिंह आदि ने शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें