फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: किसान संगठनों ने किया कलक्ट्रेट में सांकेतिक प्रदर्शन

Tue, 20 Feb 2024 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर के कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते किसान। संवाद
विज्ञापन
रुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) और किसान यूनियन अन्नदाता से जुड़े किसानों ने एमएसपी पर गारंटी कानूनी बनाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने विशिष्ट भारतीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए बोर्ड बनाने सहित चार सूत्री मांगों को लेकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

मंगलवार को विभिन्न जगहों से कलक्ट्रेट पहुंचे किसानों ने नारेबाजी कर सांकेतिक प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। उन्होंने कहा कि किसानों को सशक्त और वैश्विक कृषि क्षेत्र में प्रमुख भागीदार के रूप में भारत की स्थिति बनाए रखने को संतुलित कृषि नीति की जरूरत है। न्यूनतम समर्थन मूल्य से नीचे मंडियों में खरीद नहीं होने का प्रावधान किया जाए। न्यूनतम समर्थन मूल्य से नीचे खरीद पर पेनाल्टी का प्रावधान किया जा सकता है। न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने के लिए सी-2 लागत पर लाभ जोड़ा जाना चाहिए। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसान को इकाई माना जाए। लघु व सीमांत किसानों के लिए प्रीमियम जीरो किया जाना चाहिए, जिससे किसान के जोखिम को कम किया जा सके। उन्होंने विशिष्ट भारतीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए काफी और तंबाकू बोर्ड की तरह बोर्ड बनाने की मांग की है। वहां भाकियू अराजनैतिक के प्रदेश अध्यक्ष सलविंदर सिंह कलसी, जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह, सुखविंदर सिंह बाठला, प्रताप सिंह, अमनदीप सिंह, संतोष सिंह, साहब सिंह, रामकुमार, राजेंद्र कंबोज आदि थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें