फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठी सूचना ने पुलिस को दौड़ाया

Thu, 14 Jan 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक व्यक्ति ने कार लूट की सूचना देकर पुलिस को खूब दौड़ाया। पुलिस ने कार के साथ आरोपी को भी पकड़ लिया और रातभर हवालात में रखा। छानबीन के बाद मामला लेनदेन का निकला। दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद मामला निपट गया। पुलिस ने झूठी सूचना देने वाले को कड़ी हिदायत भी दी।
विज्ञापन


मंगलवार देर रात सलमान निवासी वार्ड नंबर 6 भूतबंगला ने पुलिस को तहरीर दी कि इंद्रा चौक के पास इकराम निवासी भूतबंगला ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उससे मारपीट की और स्विफ्ट कार संख्या यूके06एजी 7922 लूट ली। कार में मोबाइल और ढाई लाख रुपये रखे हुए थे। एसएसपी ने भी कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। आनन-फानन में इकराम को उसके घर से पकड़कर कोतवाली लाया गया तो उसने किसी प्रकार की लूट की वारदात से इनकार कर दिया। उसने बताया कि कमेटी के रुप में जमा एक लाख रुपये सलमान नहीं दे रहा है।

बीते 3 महीने से वह लगातार तकादा कर रहा है। उसने इंद्रा चौक में केवल सलमान की कार रोकी थी और पैसे मांगे थे। रम्पुरा चौकी इंचार्ज कुलदीप अधिकारी ने बताया कि सलमान और इकराम के बीच में लेनदेन का विवाद था। कार भी पुराने अस्पताल के पास बरामद कर ली गई थी। इकराम और सलमान के खिलाफ 107/116 की कार्यवाही की गई है। लूट की झूठी सूचना देने पर सलमान को कड़ी फटकार भी लगाई गई। दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद मामला सुलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें