फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक ने गोली मारकर की आत्महत्या 

Sat, 15 Jun 2019 12:04 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
shoot - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

गांव गोबरा में अज्ञात कारणों के चलते एक पूर्व सैनिक ने घर में लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस को घटना स्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


शुक्रवार को शाम चार बजे गांव गोबरा निवासी गुरदीप सिंह (51) पुत्र धारा सिंह घर में थे। अचानक उन्होंने लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताते हैं कि घटना के समय गुरदीप सिंह की पत्नी भूपेंद्र कौर अपने खेत पर गई थीं। शाम को लौटीं तो घर के अंदर गुरदीप सिंह मृत पड़े थे। खून से लथपथ शव देखते ही भूपेंद्र कौर बेहोश हो गईं। खबर मिलते ही बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज अशोक कांडपाल ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाजपुर सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। चौकी इंचार्ज अशोक कांडपाल ने बताया कि मृतक गुरजीत सिंह वर्ष 2006 में आर्मी से सेवानिवृत्त हुए थे। मृतक के दो बच्चों में एक पुत्र और एक पुत्री है। पुत्र दिल्ली और पुत्री देहरादून में पढ़ाई कर रही है। सुसाइड नोट में गुरदीप ने अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी है। साथ ही इस मामले में किसी पर केस दर्ज नहीं करने का जिक्र भी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें