कोर्ट रोड पर प्रदर्शन करते युवक-युवतियां।
- फोटो : KASHIPUR
युवक और युवतियों ने एक ऑनलाइन कंपनी पर हजारों रुपये हड़प कर वेतन नहीं देने का आरोप लगाते हुए कार्यालय में हंगामा किया। बाद में उन्होंने एसडीएम से मिलकर वेतन दिलाने और एमडी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
युवक-युवतियां कोर्ट रोड स्थित एक ऑनलाइन कंपनी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने हंगामा काटते हुए आरोप लगाया कि कंपनी के एमडी ने नौकरी की गारंटी देकर 650 रुपये प्रशिक्षण और 4250 रुपये 15 दिन का एमबीए कोर्स कराने के नाम पर लिए। रकम जमा कराने के बाद कंपनी के एमडी ने योग्यता अनुसार वेतन देने की बात कही। डेढ़ महीने काम करने के बाद जब वह वेतन के लिए कंपनी ऑफिस गए तो उन्हें वहां से भगा दिया गया।
आरोप लगाया कि कंपनी सीधे-साधे युवक-युवतियों को अपने जाल में फंसाकर धोखाधड़ी कर रही है और कंपनी की ओर से अब तक लाखों रुपये हड़प लिए गए हैं। युवतियों ने कंपनी के एमडी पर ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने जमा कराई गई रकम समेत वेतन दिलाने की मांग की है। वहां नीरज रावल, नवनीत कौर, अनुराग कश्यप, प्रियंका, रीना, निमरित, हर्ष अरोरा, साक्षी, डोली आदि थे।