फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंतनगर में करंट से हाथी की मौत

Sun, 29 Jul 2018 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो पंतनगर।
विज्ञापन
elephant died
विज्ञापन

विज्ञापन


 पंतनगर विश्वविद्यालय के फिशरीज कॉलेज के शैक्षणिक तालाब के पास 11 केवी की लाइन की तारों की चपेट में आने से करीब 12 वर्षीय हाथी की मौत हो गई। घटना शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है।
जंगल की तरफ  से अक्सर हाथी पानी पीने और खाने की तलाश में पंतनगर फार्म और मछली तालाबों की तरफ आते रहते हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात को एक हाथी फिशरीज कॉलेज के तालाब के पास आया था। तालाब के किनारे ऊपर से 11 केवी की विद्युत लाइन गुजर रही है।  इसके तार काफी नीचे तक झूल रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि हाथी तारों की चपेट में आ गया होगा और करंट लगने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, सुबह पंतनगर विश्वविद्यालय के सुरक्षा कर्मियों की सूचना पर डीएफओ कल्याणी, डिप्टी रेंजर उमेश जोशी, वन दरोगा गजेंद्र पाल सिंह आदि मौके पर पहुंचे। घटना का पता चलने पर मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई। वन विभाग की टीम ने जेसीबी की मदद से हाथी को तालाब से निकाला और पोस्टमार्टम के बाद उसे जंगल में दफना दिया गया। ब्यूरो



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें