फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में बड़ा हादसा:11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हाथी की मौत, इस वजह से हुआ हादसा

Tue, 25 Jun 2024 11:30 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

दिनेशपुर में तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज से सटे जयनगर नंबर तीन में 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर हाथी की मौत हो गई।
विज्ञापन
हाथी की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिनेशपुर में तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज से सटे जयनगर नंबर तीन में 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर हाथी की मौत हो गई। नर हाथी की उम्र 8 से 10 साल बताई जा रही है। जंगल से खेतों में आए हाथी की पीठ बेहद नीचे से गुजर रही लाइन में छू गई और हाथी की मौत हो गई।

विज्ञापन


ये पढ़ें- आग में जिंदा जला युवक: एनएच-74 में आमने-सामने भिड़े दो डंपर, लगी आग...चालक की मौत; ऐसे पाया काबू
विज्ञापन


सूचना पर ग्रामीणों के साथ ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। ग्रामीणों का कहना है कि लाइन को ऊंचा करने के लिए ऊर्जा निगम से कई बार कहा गया था। बताया जा रहा है कि हाथी भोजन पानी की तलाश में आबादी की ओर आया होगा और करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें