फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: युवक ने पहले वोट डालने का बनाया वीडियो...फिर फेसबुक पर किया शेयर, वायरल होते ही पुलिस ने कार्रवाई की

Fri, 19 Apr 2024 03:13 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर में एक युवक ने लोकसभा चुनाव के दौरान वोट डालते हुए एक वीडियो बना लिया। जिसके बाद युवक ने उस वीडियो को सोशल मीडिया अकाउंट पर भी अपलोड कर दिया। जैसे ही इसकी जानकारी पुलिस टीम को लगी, वैसे ही पुलिस हरकत में आई और युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
युवक ने पहले वोट डालने का बनाया वीडियो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान हो रहे है, इसी बीच रुद्रपुर के कुंडा थाना क्षेत्र से एक मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने वोट डालते समय वीडियो बना लिया, फिर उसे सोशल मीडिया (फेसबुक) में शेयर कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने युवक से वीडियो हटवाया। अब पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

ये पढ़ें- Election 2024: विदाई से पहले वोट डालने पहुंची दुल्हन, मेहंदी भरे हाथों में लगवाई स्याही; देखने लगे लोग

विज्ञापन


बता दें कि, रुद्रपुर के कुंडा थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने लोकसभा चुनाव के दौरान वोट डालते हुए एक वीडियो बना लिया। जिसके बाद युवक ने उस वीडियो को सोशल मीडिया अकाउंट पर भी अपलोड कर दिया। जैसे ही इसकी जानकारी पुलिस टीम को लगी, वैसे ही पुलिस हरकत में आई और युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें