फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए शैक्षणिक सत्र में कक्षा एक के बच्चे पढ़ेंगे आरोही

विज्ञापन
एससीईआरटी की ओर से तैयार पुस्तक आरोही। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने नवप्रवेशित बच्चों के लिए आरोही पुस्तक तैयार की है। इस पुस्तक से नए शैक्षिणिक सत्र में कक्षा एक के बच्चों को तीन माह तक पढ़ाया जाएगा जिसमें उन्हें पढ़ाई की बेसिक जानकारी के साथ ही व्यावहारिक जानकारियां भी दी जाएंगी।
विज्ञापन

उप शिक्षा अधिकारी डॉ. गुंजन अमरोही ने बताया कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत कक्षा एक के नवप्रवेशित बच्चों के लिए यह पुस्तक तैयार की गई है। अप्रैल से जून तक बच्चों को इस पुस्तक के माध्यम से पढ़ाया जाएगा। यह पुस्तक बच्चों के लिए बेहद ज्ञानवर्धक है जिसमें उन्हें अक्षर ज्ञान से लेकर स्कूल में स्वच्छता बनाए रखने, साथियों के साथ व्यवहार जैसी व्यवहारिक जानकारियां दी जाएंगी।
पुस्तक के माध्यम से मुख्य रूप से नवप्रवेशित बच्चों की पढ़ाई होगी। डॉ. अमरोही ने बताया कि एससीईआरटी की ओर से आरोही पुस्तकें उपलब्ध हो चुकी हैं। अप्रैल में यह पुस्तकें ब्लॉकों के सभी प्राथमिक स्कूलों में वितरित कर दी जाएंगी। इस पुस्तक के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें