फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्या रोशनी ने पुलिस टीम को पांच विकेट से हराया

विज्ञापन
काशीपुर में सूर्या रोशनी और पुलिस क्रिकेट टीम - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। सूर्या रोशनी कंपनी के कर्मचारियों और पुलिस टीम कर्मियों के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच खेला गया। मैच में सूर्या रोशनी की टीम ने पुलिस टीम को पांच विकेट से हराकर जीत हासिल की।
विज्ञापन

रविवार को मुरादाबाद रोड स्थित सूर्या रोशनी कंपनी के खेल मैदान में कंपनी कर्मियों व पुलिस कर्मियों के मध्य सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह, सीओ वीर सिंह व एसओजी प्रभारी रविंद्र बिष्ट क्रिकेट मैच के मुख्य अतिथि रहे। मैच शुरू होने से पहले सूर्या रोशनी के प्लांट हेड शुभम चमोली, एचआर हेड संजीव कुमार, एजीएम आशुतोष मिश्र ने पुलिस अधिकारियों व कर्मियों का स्वागत किया।
पुलिस टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाए। विकास ने सबसे अधिक 52 रन बनाकर तीन विकेट भी झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सूर्या रोशनी टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाकर जीत हासिल की। सूर्या रोशनी के कुलदीप ने सबसे अधिक 32 रन बनाकर नाटआउट रहे। कुलदीप को मैन आफ द मैच घोषित किया गया। इस मौके पर कुंडा थाना प्रभारी प्रदीप नेगी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, एसआई नवीन बुधानी, गणेश भट्ट, दिनेश कांडपाल, विनय यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें