फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूह बनाकर बच्चों को अतिरिक्त कक्षाएं दे रहे अध्यापक

विज्ञापन
राजेंद्र सिंह रावत - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। कई स्कूल प्रबंधन हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने को लेकर अलग-अलग तरह से अपने बच्चों को कठिन विषयों की अतिरिक्त कक्षाएं देकर उनको तैयार करने में जुटे हैं। ऐसे में किसी ने होनहार छात्रों का ऑनलाइन ग्रुप बनाया है तो कोई अवकाश के बावजूद ऑफलाइन एकस्ट्रा क्लासेस में बच्चों को बुला रहे हैं और आवश्यक टिप्स दे रहे हैं।
विज्ञापन

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं 28 मार्च से ऑफलाइन शुरू होने वाली हैं। 2021-22 के सत्र में बच्चों को कोरोना संक्रमण के चलते भौतिक रूप से कक्षाएं कम करने को मिली। पढ़ाई ऑनलाइन ही हुई है। ऐसे में सबसे अधिक दिक्कत कमजोर बच्चों को ज्यादा हुई क्योंकि वह शिक्षकों से अपनी समस्या को पूरी तरह से रख नहीं पाए और न ही पूरी तरह से समझ सके। अब एक फरवरी से भौतिक रूप से क्लासेस लगाना शुरू हुई तब बच्चे सीधे अपने शिक्षक से रूबरू हुए और कठिन विषयों में आने वाली समस्याओं पर जानकारी ली।
श्री गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य शालिनी गुप्ता ने बताया कि उनके यहां 10वीं कक्षा में लगभग 15 से 20 और 12वीं कक्षा में लगभग 20 छात्राएं ऐसी हैं जो कई कारणों से अपना कोर्स पूरा नहीं कर सकीं। अब उनकी सहायता के लिए शिक्षिकाओं पर जिम्मेदारी डाली गई है वह 4-5 छात्राओं का ग्रुप बनाएं। साथ ही इन छात्राओं को अवकाश के बावजूद स्कूल में बुलाकर 45 मिनट की कक्षाएं दें। ताकि उनका परीक्षाफल बेहतर आ सके।
विज्ञापन

श्री गुरुनानक इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सुरुचि सक्सेना ने बताया कि हमारे यहां जो छात्र कमजोर हैं उनकी एक्सट्रा कक्षाएं लगाई जा रही हैं। बताया कि हाईस्कूल में लगभग 25 और इंटरमीडिएट में 16 छात्र हैं। उनको अवकाश के बावजूद प्रतिदिन स्कूल बुलाया जाता है और दो से ढाई घंटे की कक्षाएं दी जा रही हैं ताकि उनका परीक्षा परिणाम बेहतर आए। बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने में अब कम समय बचा है। इसके बावजूद हमारा प्रयास है कि छात्रों की कोर्स संबंधी शंकाओं को दूर किया जाए।
तुलाराम राजाराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य त्रिवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि उन्होंने अपने यहां दोनों तरह यानि कमजोर और होनहार बच्चों का अलग-अलग ऑनलाइन ग्रुप बनाया है। बच्चों को जिस भी विषय में दिक्कत आती है उसका समाधान उक्त विषय के शिक्षक करते हैं।
क्या बोले विषय शिक्षक
- होनहार छात्रों के साथ कुछ कमजोर छात्र अपने विज्ञान विषय संबंधी समस्याओं को लेकर आ रहे हैं। उनकी अतिरिक्त कक्षा लगाकर उनकी शंकाओं का समाधान किया जा रहा है। वहीं छात्र भी अपनी तैयारी में जुटे हुए हैं। उम्मीद है कि छात्र ऑफलाइन परीक्षा में बेहतर अंक लाने का प्रयास करेंगे। हालांकि स्कूलों में सभी विषयों का पूर्व में पाठ्यक्रम पूरा हो चुका है। साथ ही महत्वपूर्ण प्रश्नों को शिक्षक व्हाट्सएप के माध्यम से छात्रों तक पहुंचा रहे हैं और उसकी तैयारी के लिए संपर्क साध रहे हैं।
कौशलेश गुप्ता, विज्ञान शिक्षक, उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज
- कमजोर छात्र लगातार संपर्क में हैं। छात्र जो भी समस्या लेकर आ रहे हैं उनकी अतिरिक्त कक्षा लगाकर उनकी समस्या का समाधान किया जा रहा है। छात्र बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक ला सकें। गणित विषय के जिन पाठ्यक्रम से ज्यादा अंक के प्रश्न आते हैं। उनको अच्छी तरह से हल कराया जा रहा है। इसके अलावा रचनाएं, सांख्यिकी, ऊंचाई-दूरी आदि प्रश्नों के हल को बेहतर ढंग से समझाया जा रहा है। पाठ्यक्रम में दिए गए उदाहरणों को भी छात्रों से हल करने के लिए कहा गया है।
राजेंद्र सिंह रावत, गणित शिक्षक, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, प्रतापपुर।

कौशलेश गुप्ता।- फोटो : KASHIPUR

काशीपुर श्री गुरुनानक गल्र्स इंटर कॉलेज में एक्सट्रा क्लासेस लेतीं छात्राएं।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें