फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निलंबित चल रहे डीएसओ को शासन ने किया बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। खाद्य घोटाले के आरोपों में निलंबित चल रहे पूर्व जिला पूर्ति अधिकारी को शासन ने बहाल कर दिया है जबकि उन पर कुल 19 आरोप लगाए गए थे। इनमें से पूर्ण रूप से नौ और आंशिक रूप से आठ सिद्ध हो गए हैं। इसके बाद भी शासन ने सिर्फ दो इंक्रीमेंट रोकते हुए उनकी नौकरी बहाल कर दी है।
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर जिले में जिला पूर्ति अधिकारी के पद पर वर्ष 2017 से 2020 तक तैनात रहे श्याम आर्या पर डीएम व उपायुक्त खाद्य कुमाऊं संभाग की ओर से शिकायती पत्र दिया गया था जिसमें डीएसओ पर विभिन्न 19 अनियमितताएं और लापरवाही के आरोप लगाए गए थे। इस संबंध में खाद्य सचिव भूपाल सिंह मनराल ने कार्यालय आदेश जारी कर तत्कालीन डीएसओ को बहाल किया है। कार्यालय आदेश में लिखा है कि आरोप पत्र 15 अप्रैल 2021 के क्रम में तत्कालीन डीएसओ ने प्रतिउत्तर देकर आरोपों से इनकार किया था। इसके बाद सात जून 2021 को उन्हें निलंबित कर अपर आयुक्त प्रताप शाह को जांच अधिकारी नामित किया था।
प्रताप शाह ने 25 सितंबर 2021 को श्याम आर्या को अपना पक्ष रखने को कहा था। इसके बाद 16 फरवरी 2022 को शासन को दिए गए अभ्यावेदन में अपचारी अधिकारी श्याम आर्या कोई नया तथ्य प्रस्तुत नहीं कर पाए। खाद्य सचिव भूपाल मनराल ने अपने आदेश में लिखा है कि श्याम आर्या पर नौ आरोप पूर्णतया तथा आठ आंशिक रूप से सिद्ध पाए गए। ऐसे में श्याम आर्या को जिला पूर्ति अधिकारी के रूप में उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना किया जाना, शासकीय कार्यों के प्रति उदासीनता, पदीय दायित्वों एवं कर्तव्यों के निर्वहन में अकारण विलंब, निरंतर लापरवाही, अनियमितता व दुराचरण का दोषी पाया जाना उल्लिखित किया गया है। आदेश बिंदु संख्या पांच में लिखा है कि उत्तराखंड सरकारी सेवक नियमावली 2003 में निहित प्रावधानों के अंतर्गत, श्याम आर्या की दो वेतन वृद्धियां संचयी प्रभाव से रोकते हुए उनका निलंबन समाप्त कर, सेवा में तत्काल प्रभाव से बहाल किया जाता है।
विज्ञापन

इधर, करीब 10 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाते हुए शिकायत करने वाले शक्तिफार्म निवासी निखिलेश घरामी ने कहा कि 17 आरोप सिद्ध होने के बाद भी कार्यबहाली करना उचित निर्णय नहीं है। इसके खिलाफ उन्होंने हाईकोर्ट से न्याय की उम्मीद लगाई है।
--कोट---
पूर्व जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्या की दो वेतनवृद्धि रोकी गई हैं। पांच साल तक उनका प्रमोशन नहीं होगा। कोई आर्थिक क्षति नहीं पाई गई है। एक तरह से एडवर्स एंट्री हो गई है। यह कोई सामान्य बात नहीं है।
विज्ञापन

-भूपाल मनराल, खाद्य सचिव, देहरादून।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें