फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड से बचाव की तैयारियों का डीएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में निरीक्षण करते डीएम युगल किशोर पंत। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए डीएम ने स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में बनाए गए आईसीयू, कोविड वार्ड आदि की जांच की। डीएम ने स्टाफ को बाहर से ही पीपीई किट पहनकर वार्ड में प्रवेश करने का निर्देश दिया। हालांकि निरीक्षण को पहुंचे अधिकारियों ने पीपीई किट पहनना जरूरी नहीं समझा।
विज्ञापन

डीएम युगल किशोर पंत मंगलवार को मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने पीपीई किट के पहने-उतारने के लिए डफिंग एरिया वार्ड के बाहर ही बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने आईसीयू में स्थापित सभी मशीनों को समय-समय पर चलाने व जॉच करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बंद मशीनों को भी चलाकर देखने को कहा है। उन्होंने निरीक्षण के दौरान ऑक्सीजन आपूर्ति, आईसीयू बेड, एक्सरे मशीन, डायलसिस मशीन सहित सभी तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान आयुक्त काशीपुर चीनी मिल जय भारत सिंह, डॉ. बलवीर सिंह, डॉ. राजेश कुमार सिंह, डॉ. आरके सिंह, डॉ. गौरव अग्रवाल, डॉ. अजय वीर सिंह, डॉ. डीएस पन्चपाल, डॉ. हरेन्द्र मलिक आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

पूरी तरह सुरक्षित है बूस्टर डोज : डीएम
डीएम युगल किशोर पंत ने जिला कार्यालय परिसर में कोविड वैक्सीनेशन की बूस्टर डोज भी लगवाई। डीएम ने कहा कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि जिन व्यक्तियों ने अभी तक पहली और दूसरी वैक्सीन नहीं लगवाई है, वे फौरन वैक्सीनेशन करा लें। उन्होंने जनता से सामाजिक दूरी का अनुपालन करने, मास्क पहनने और समय-समय पर हाथ धौने एवं सैनिटाइजर का उपयोग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें