फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली के उत्साह को उल्लास के साथ मनाया

विज्ञापन
रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर कार्बेट ने दीपावली को उल्लास के साथ मनाया। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर कॉर्बेट ने दीपावली के उत्सव को उल्लास के साथ नगर के एक होटल में मनाया। शुभारंभ पाल हैरिस के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
विज्ञापन

क्लब अध्यक्ष ब्रह्मेष चंद्र गुप्ता ने सभी सदस्यों और अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ईश्वर ने फिर एक बार खुलकर पर्व मनाने का मौका दिया है। ‘उम्मीद का दीया’ थीम पर आधारित यह समारोह कोरोना काल के बाद फिर से खुशी व प्रसन्नता की उम्मीद के साथ सबको अपनी शुभकामनाएं देता हैं। इस अवसर पर सदस्यों की ओर से गीत, नृत्य आदि प्रस्तुत किए गए।
आभा चंद्रा, सुरुचि सक्सेना, विशांक सक्सेना ने सुंदर गीतों की प्रस्तुति दी। वाचा सक्सेना, गुलनूर सो-सजयी ने सुंदर नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। आन्या मेहरोत्रा ने गिटार पर प्रस्तुति दी। अंत में डांडिया नृत्य के साथ उत्सव का समापन हुआ। संचालन सोनल मेहरोत्रा ने किया।
विज्ञापन

वहां डॉ. नरेश मेहरोत्रा, ऊषा चौधरी, शीतल सरीन, दीपक पुरी, अमृत ग्रोवर, अंकुर टंडन, अरुण भक्कू, दीप मेहरोत्रा, डॉ. देवेंद्र चंद्रा, कैलाश सहगल, राजीव रस्तोगी, बीएस सेठी, बीएस सो-सजयी, सुभाष शर्मा, दीपिका गुड़िया आत्रेय, मिनी अरोरा, डॉ. तनु, टीएस सो-सजयी, उमेश टंडन, विनीत रावल, कुलजीत सो-सजयी, डॉ. जेएस विश्नोई, डॉ. जे नरूला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें