फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी कार्यालय पर लोगों का प्रदर्शन

Sun, 10 Sep 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
विज्ञापन
रुद्रपुर एसएसपी कार्यालय के बाहर पार्षद के खिलाफ प्रदर्शन करते दरिया नगर के लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दरियानगर वार्ड नंबर 18 में दो पक्षों के बीच हुए पथराव के मामले में एक पक्ष ने एसएसपी कार्यालय में प्रदर्शन कर पार्षद और उसके समर्थकों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। एसएसपी ने कोतवाली पुलिस को मामले की जांच करने के निर्देश दिये हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार की शाम दरियानगर वार्ड नंबर 18 में निर्माणाधीन टीन शेड को लेकर दो पक्षों में पथराव हो गया था। जिसमें दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गये थे। शनिवार को एक पक्ष की कंचन विश्वास ने एसएसपी को सौंपी तहरीर में कहा है कि कुछ दिन पूर्व उसके पुत्र दीपक विश्वास ने नगर निगम को वार्ड के पार्क की सफाई करने के लिए पत्र सौंपा था। जिस पर अमल करते हुए शुक्रवार को नगर निगम की टीम पार्क में सफाई करने पहुंची। इसी दौरान क्षेत्र की पार्षद फुदेना साहनी ने अपने समर्थकों सहित उस पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव देखकर नगर निगम की टीम मौके से भाग गई और पार्षद ने अपने समर्थकों सहित उसके घर में घुसकर उसके बेटे दीपक विश्वास की पिटाई कर उसे घायल कर दिया। कंचन के अनुसार हमलावरों का कहना था कि दीपक विश्वास ने नगर निगम की टीम को पार्क की सफाई के लिए नहीं बुलाना था। इससे पार्क में टीन शेड से बनाये जा रहे सामुदायिक बारात घर को भी खतरा है। एसएसपी ने कोतवाली पुलिस को मामले की जांच करने के आदेश दिये हैं। इस दौरान लोगों ने एसएसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शन करने वालों में मोनिका, आशा सरकार, अंजू विश्वास, रेवती, करुणा सरकार, राखी मंडल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें