फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल के लिए जिला अस्पताल में बखेड़ा

Sun, 10 Sep 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
विज्ञापन
रुद्रपुर जिला अस्पताल में धरना देते पीड़ित लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू जिला चिकित्सालय में मेडिकल बनवाने के लिए घूस मांगने को लेकर हंगामा हो गया। मारपीट में घायल छह लोगों ने अस्पताल परिसर में ही धरना दे दिया। हंगामा बढ़ने पर अस्पताल प्रशासन को पुलिस बुलानी पड़ी। अस्पताल प्रशासन के समझाने पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन
दरियानगर में टिनशेड बनाने को लेकर शुक्रवार शाम दो पक्षों में हुई मारपीट के बाद घायल कुछ लोग देर शाम जिला अस्पताल में मेडिकल बनवाने आए थे। उनका आरोप था कि मेडिकल बनवाने की एवज में एक कर्मचारी ने घूस की मांग की। उन्हें कई घंटे अस्पताल में बैठाने के बाद लौटा दिया। शनिवार सुबह वार्ड नंबर 18 की पार्षद प्रमिला साहनी के साथ लोगों ने अस्पताल गेट पर धरना दिया। पार्षद साहनी ने बताया कि मारपीट में उनकी पुत्री मालवी, दीपा, राधा, पड़ोसी महिला यशोदा, रेखा साहनी, राजू घायल हो गए थे। पूर्व सभासद फुदेना साहनी ने आरोप लगाया कि अस्पताल में कुछ कर्मचारी मेडिकल के लिए घूस मांग रहे हैं जबकि दुर्घटना का मेडिकल निशुल्क बनता है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजू का उपचार करने के बजाय हल्द्वानी रेफर कर दिया था। आक्रोशित लोगों ने नारेबाजी कर भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हंगामा बढ़ने पर पुलिस बुलानी पड़ी। बाद अस्पताल प्रशासन द्वारा मेडिकल बनवाने के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें