फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: प्रदेश में 3434 में से 1057 दिव्यांगों को मिला रोजगार, 4114 परिवारों ने 100 दिन का काम किया पूरा

Fri, 24 Nov 2023 11:10 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

उत्तराखंड में 4114 परिवारों ने 100 दिन का रोजगार पूरा कर लिया है। मनरेगा श्रमिकों को प्रतिदिन 230 रुपये के हिसाब से दीहाड़ी दी जाती है। राज्य में इस वर्ष अब तक मनरेगा में पंजीकृत 3434 दिव्यांगों में से 1057 दिव्यांगों को रोजगार मिला है। 
विज्ञापन
रोजगार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में इस वर्ष अब तक मनरेगा में पंजीकृत 3434 दिव्यांगों में से 1057 दिव्यांगों को रोजगार मिला है। राज्य में 4114 परिवारों ने 100 दिन का रोजगार पूरा कर लिया है। मनरेगा श्रमिकों को प्रतिदिन 230 रुपये के हिसाब से दीहाड़ी दी जाती है।

विज्ञापन


मनरेगा के तहत गांवों में मत्स्य, बाढ़ नियंत्रण, सूक्ष्म सिंचाई, संपर्क मार्ग निर्माण, जल संरक्षण आदि से संबंधित कार्य किए जाते हैं। इसमें एससी-एसटी, महिलाओं के साथ दिव्यांगों को भी रोजगार से जोड़ा गया है। उत्तरकाशी जिले में मनरेगा में सबसे अधिक 565 दिव्यांग श्रमिक पंजीकृत हैं।

इसमें से 309 दिव्यांगों को रोजगार दिया गया है। हरिद्वार जिले में सबसे कम 12 दिव्यांगों को ही रोजगार मिला है। ऊधमसिंह नगर जिले के में पंजीकृत 525 में से 90 दिव्यांगों को रोजगार से जोड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें