किच्छा के पुलभट्टा पुलिस ने सिरौलीकलां के चारबीघा क्षेत्र में चल रहे बिना अनुमति के चल रहे मदरसे पर कार्रवाई की है। उन्होंने वहां से 24 बच्चों को मुक्त करवाया है। मदरसा संचालक फरार हो गया जबकि उसकी संचालिका पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक सप्ताह में ही सिरौलीकलां के दूसरे मदरसे पर यह कार्रवाई की गई है।
पुलभट्टा थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने बताया कि वह फोर्स के साथ वार्ड 18 चारबीघा बाबू गोटिया सिरौलीकलां मे बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कर रहे थे। इस दौरान स्थानीय व्यक्तियों ने बताया कि वार्ड में इरसाद के घर पर अवैध रुप से एक मदरसा बिना अनुमति के संचालित हो रहा है। मदरसे का मुख्य संचालक इरसाद और इसकी पत्नी खातून बेगम थे। इन लोगों ने 22 नाबालिग बच्चियों और 2 नाबालिग बच्चों को अंधेरे कमरे मे बंद कर रखा था। यह लोग उनका शोषण करते हैं। बच्चों को घरों से पढ़ाई के नाम पर लाकर उनका शोषण कर उनसे सारे काम करवा रहे हैं।यह लोग थे पुलिस टीम में
क्षेत्राधिकारी सितारगंज ओम प्रकाश,थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट , निरीक्षक बसंती आर्य प्रभारी AHTU,एसआई पवन जोशी, फिरोज खान, धरमवीर,भूपेंद्र जीना, दीपक बिष्ट , लछनाथ, महेंद्र बिष्ट, गीता आर्या।