फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई: 8.40 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Mon, 16 Oct 2023 03:24 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

खटीमा और किच्छा में पुलिस ने दो लोगों को 8.40 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने दो लोगों को 8.40 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

विज्ञापन


पुलभट्टा थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने बताया कि शनिवार को थाने के पुलिस ने भंगा तिराहे पर पुरानी मंडी किच्छा निवासी राजेश कुमार को पकड़ा तो उसके पास से चार ग्राम स्मैक बरामद की गई। 

इधर रविवार को चकरपुर चौक प्रभारी प्रियांशु जोशी ने चौकी क्षेत्र में गश्त के दौरान इस्लाम नगर निवासी साहिल मजीद को नदन्ना-बिगराबाग पुलिया के पास से 4.40 ग्राम  स्मैक के साथ से गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


खटीमा में इस साल 150 ग्राम स्मैक मिली 
खटीमा कोतवाली क्षेत्र में वर्ष 2023 में पुलिस ने 150 ग्राम स्मैक, 1273 लीटर कच्ची शराब, 1.758 किलो अफीम, 211 नशे के इंजेक्शन बरामद किए। साथ ही कच्ची 
विज्ञापन

शराब के मामले में 73 केस दर्ज किए हैं। साथ ही 76 लोगों गिरफ्तार किए हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें