फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए के हमले से बच्चे की मौत के मामले में डीएफओ पहुंचे गांव

विज्ञापन
सितारगंज के विडौरा मझोला गांव में तेंदुए के हमले के बाद घटनास्थल का मुआयना करते डीएफओ संदीप कुमा? - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
तेंदुए के हमले से बच्चे की मौत के मामले में तराई पूर्वी वन प्रभाग के डीएफओ संदीप कुमार ने गांव पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने रेंजर व मौके पर तैनात का पिंजड़ा और सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए। कहा कि ड्रोन की मदद से तेंदुए की तलाश की जाएगी। कहा तेंदुआ अब गांव में नहीं घुसना चाहिए और न ही कोई क्षति हो।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब आठ बजे विडौरा मझोला गांव में राज सिंह की पत्नी बबली कौर अपने छोटे बेटे लवजीत सिंह उर्फ लब्बू के साथ आंगन में थीं। लवजीत अपने भाई हर्षदीप और बहन सिमरन कौर के साथ खेल रहा था। इसी बीच लवजीत पर हमला कर तेंदुआ उसे उठा ले गया। बबली कौर के शोर शराबे पर ग्रामीणों ने तेंदुए का पीछा किया तो वह बच्चे को गन्ने के खेत के किनारे छोड़कर गन्ने में घुस गया। तेंदुए के हमले से बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद से गांव में दहशत है।
मंगलवार को डीएफओ संदीप कुमार ने गांव पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और वन अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएफओ ने कहा कि तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजड़ा लगाया जाएगा। गांव में आबादी की सुरक्षा के लिए वन विभाग की दो टीमों को तैनात किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मृतक के पिता को दिया चेक
सितारगंज। डीएफओ संदीप कुमार ने विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा के साथ गांव में मृतक लवजीत सिंह के घर पहुंचकर शोक जताया। साथ ही उसके पिता राज सिंह को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। डीएफओ ने बताया कि विभाग की ओर से मृतक के परिवार को चार लाख रुपये का आर्थिक मुआवजा दिया जाएगा। इसमें से अभी एक लाख रुपये का चेक दिया गया है। वहां पूर्व प्रधान जरनैल सिंह, प्रधान भास्कर सम्मल आदि थे। (संवाद)
वन विभाग ने कराई मुनादी
सितारगंज। तेंदुए के हमले के बाद वन विभाग भी पूरी तरह सक्रियता बरत रहा है। विभाग की ओर से गांव में मुनादी कराकर सावधानी बरतने की अपील की। डिप्टी रेंजर धीरेंद्र पंत ने बताया कि गांव में मुनादी कर ग्रामीणों को बच्चों को घर से बाहर न निकलने देने, घर और आसपास साफ सफाई रखने, रात को लाइट जलाकर रखने की सलाह दी है। कहा कि ग्रामीण घरों से जब बाहर निकलें तो झुुंड में निकलें। ताकि, तेंदुआ हमला न कर सके। बताया कि आसपास के गांवों में भी लोगों को सतर्कता बरतने के लिए गुरुद्वारों से भी एनाउंसमेंट कराया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें