फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर किशोरी की मौत

Mon, 13 Feb 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो पंतनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
 विवि परिसर के बरेली रोड स्थित प्रवेश द्वार पर नगला में एक ट्रक ने किशोरी को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने पहुंचकर जाम खुलवाया और शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन



रविवार दोपहर नगला बाईपास निवासी जिया यादव (12) पुत्री राजा यादव कुछ सामान लेने पैदल ही नगला मार्केट जा रही थी। किच्छा से लालकुआं की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक (एचआर 55/बी 7541) ने किशोरी को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे चालक को लोगों ने पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की और सड़क पर जाम लगा दिया।

पुलिस ने चालक को कब्जे में लेकर जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेजा। लोगों का कहना है कि उक्त स्थान पर कई हादसे हो चुके हैं। प्रशासन और स्थानीय नेताओं से कई बार गति अवरोधक बनवाने की मांग के बाद भी आजतक गति अवरोधक नहीं बना। फिलहाल मृतका के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें