फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंतनगर में टकराईं दो स्कूटी, एक की मौत

विज्ञापन
पंतनगर में हुई दुर्घटना में क्षतिग्रस्त स्कूटी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
पंतनगर/शांतिपुरी। दिवाली की रात दो स्कूटियों की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत गंभीर है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिजनों की तहरीर पर स्कूटी सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

नगला चौराहा पोस्ट आफिस डेरी फार्म निवासी राजेंद्र सिंह लटवाल का गोल गेट में भी मकान है। उनके बड़े बेटे की अभी कुछ समय पहले ही कोरोना काल में शादी हुई थी, जिसके बाद से उनका मंझला बेटा हरेंद्र सिंह लटवाल (26) खाना खाकर सोने के लिए गोल गेट स्थित दूसरे मकान में जाता था। बृहस्पतिवार शाम हरेंद्र खाना खाकर स्कूटी से गोल गेट स्थित मकान पर जा रहा था। टिंबर स्टोर के पास गोल गेट की ओर से आ रही स्कूटी की उसकी भिड़ंत हो गई।
इसमें हरेंद्र और दूसरी स्कूटी पर सवार बड़ी मार्केट निवासी राघव खुराना और विवि परिसर निवासी मिथिलेश यादव घायल हो गए। राहगीरों व स्थानीय निवासियों ने तीनों को पंतनगर अस्पताल पहुंचाया, जहां से हरेंद्र और राघव को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घायल हरेंद्र लटवाल को एसटीएच हल्द्वानी में मृत घोषित कर दिया गया। राघव खुराना को रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वह कोमा में है। मृतक के बड़े भाई अर्जुन सिंह लटवाल की तहरीर पर पुलिस ने राघव खुराना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें