फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता के शिशु की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
Death of Child in Kashipur
विज्ञापन
काशीपुर। दुष्कर्म पीड़िता के नवजात शिशु की हल्द्वानी के एसटीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। हल्द्वानी गई महिला एसआई ने कोर्ट के आदेश पर डीएनए जांच की प्रक्रिया शुरू की। नवजात के रक्त का सैंपल ले लिया गया है। इस मामले में आरोपी जेल में है।
विज्ञापन

एक महिला ने बीती 11 दिसंबर को पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 13 मार्च, 2021 को बांसफोड़ान निवासी सुहेल उसकी नाबालिग पुत्री को कपड़े दिलाने के बहाने अपने घर ले गया, जहां आरोपी ने किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता की वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और पीड़िता के साथ कई बार दुष्कर्म किया। बीती 10 दिसंबर को किशोरी ने अपने परिजनों से पेट में दर्द की शिकायत की। अल्ट्रासाउंड कराने पर वह आठ माह की गर्भवती निकली। पुलिस ने तहरीर पर आरोपी सुहेल के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सुहेल अभी जेल में है। उधर, पीड़िता ने फरवरी में एक बच्चे को जन्म दिया। हालत खराब होनेे पर नवजात को हल्द्वानी के एचटीएस में भर्ती कराया गया था। विवेचना अधिकारी ने नवजात की डीएनए जांच के लिए कोर्ट में आवेदन किया था। इस पर कोर्ट ने तीन दिन पूर्व ही डीएनए जांच कराने के संबंध में आदेश दिए थे। इसी दौरान शिशु की मौत हो गई। रविवार को एसआई बीना पपोला ने हल्द्वानी पहुंचकर डीएनए जांच की प्रक्रिया शुरू की। जांच के लिए शिशु के रक्त का नमूना ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें