खटीमा। शारदा नहर में सोमवार देर शाम डूबे बीएसएफ के सेवानिवृत्त हवलदार का चौथे दिन शव बरामद हुआ। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
चकरपुर के महतगांव निवासी मनोज सिंह खनका (48) पुत्र होशियार सिंह खनका बीएसएफ से सेवानिवृत्त थे। सोमवार शाम भोजन करने के बाद वह शारदा नहर के किनारे टहल रहे थे। इस दौरान पैर फिसलने से वह शारदा नहर में जा गिरे।
ग्रामीणों और पुलिस ने उनकी काफी तलाश की लेकिन पता नहीं चल सका। बृहस्पतिवार को उनका शव शारदा नहर में घटनास्थल से करीब 800 मीटर दूर मिला। उनकी मौत के बाद पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। चकरपुर चौकी प्रभारी प्रियांशु जोशी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।