बाजपुर/केलाखेड़ा। केलाखेड़ा थाना क्षेत्र धनसारा मार्ग गडरी नदी किनारे एक युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शनिवार को बेदी फार्म के पास गडरी नदी में एक युवक का शव मिला। सूचना मिलते आसपास के लोग जमा हो गए। शव की शिनाख्त दीपक सैनी उम्र 33 वर्ष निवासी हनुमान मूर्ति चौक मुरादाबाद के रूप में हुई है। बताते हैं कि मृतक धनसारा रोड स्थित सिंह पोल्ट्री फार्म पर नौकरी करता था। शराब का आदी था।
देर रात दीपक सैनी अचानक गायब हो गया था। जिसकी तलाश की जा रही थी। खोजबीन के दौरान गडरी नदी में शव मिला। सूचना पर एसआई नरेंद्र सिंह अधिकारी ने पुलिस टीम के साथ मौके पर जाकर शव को नदी से बाहर निकाला। उसकी पत्नी रीना और दोनों बच्चे सदमे में है। सीओ विभव सैनी ने बताया कि प्रथमदृष्टया जांच में युवक की मौत डूबकर होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से मौत के कारण का पता चल सकेगा।