फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तीन बाइकों के साथ दो चोर गिरफ्तार

Sun, 04 May 2025 01:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चोरी हुई तीन बाइकों को बरामद कर दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया है।
विज्ञापन

एसपी अभय सिंह के निर्देश पर बाइक चोरी की घटनाओं के अनावरण के लिए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अमर चंद शर्मा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया।
इस दौरान टीम ने 100 से अधिक सीसीटीवी खंगाले और मुखबिरों से सूचना एकत्र की। शुक्रवार को एसआई विपुल जोशी व गिरीश चंद्र ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए ईदगाह के पास काली माता मंदिर रोड से जसपुर के मोहल्ला भूप सिंह निवासी रितेश कुमार उर्फ निक्का व सैनिक कॉलोनी पशुपति बिहार निवासी विशाल दिवाकर उर्फ कालू को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने चोरी की तीन बाइक को बरामद किया। कोतवाली प्रभारी अमर चंद्र शर्मा ने बताया रितेश उर्फ निक्का और विशाल दिवाकर के विरुद्ध आसपास के थानों में चोरी से संबंधित 6-7 केस पूर्व में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें