फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CRIME: 20 साल की लड़की का मिला शव, किराए के मकान में रहती थी...मां मेरठ की जेल में हैं बंद, पिता ने खोली पोल

Tue, 11 Jun 2024 01:58 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

किच्छा में पीडब्लूडी गेस्ट हाउस के पास संदिग्ध हालात में एक बीस वर्षीय युवती का शव मिला है। पुलिस के मुताबिक युवती नशे की आदी थी।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किच्छा में पीडब्लूडी गेस्ट हाउस के पास संदिग्ध हालात में एक बीस वर्षीय युवती का शव मिला है। पुलिस के मुताबिक युवती नशे की आदी थी।

कोतवाल सुंदरम शर्मा के अनुसार सोमवार सुबह सूचना मिली कि एक युवती का शव लोनिवि गेस्ट हाउस के पास पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची जिसकी शिनाख्त पिंकी (20) पुत्री कुलदीप निवासी हाथीखाना मोहल्ला के रूप में हुई। बताया कि मृतका पिंकी अपनी 12 वर्षीय बहन रिंकी और चार वर्षीय भांजी खुशी के साथ पंजाबी मोहल्ले में किराए पर रहती थी। कोतवाल के अनुसार मृतका के पिता कुलदीप ने बताया कि वह हल्द्वानी रोड पर टायर की दुकान चलाता है। उसकी पत्नी आशा कई साल पहले नशा और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त थीं और वह उसे छोड़कर तीन बेटियों के साथ अलग रहने लगी।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Road Accident: रविवार की वो काली रात...पिकअप हादसे में दो और लोगों की मौत, इस वजह से हुआ एक्सीडेंट; 15 घायल

उसने बताया कि पिंकी की मां आशा और बहन को पिछले साल मेरठ पुलिस ले गई थी। आरोप था कि दोनों ने एक व्यक्ति को विवाह करने के नाम पर ठग लिया था, तब से दोनों मेरठ जेल में हैं। तब से पिंकी रिंकी और खुशी के साथ रहने लगी थी। बताया कि पिंकी उसकी दुकान पर आई थी लेकिन बाद में उसे पुलिस से पिंकी की मौत की खबर मिली। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि मृतका की बहन रिंकी और खुशी को रिश्तेदार के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें