रुद्रपुर में पोषण प्रतियोगिता के विजेताओं को ट्रॉफी देतीं सीडीपीओ।
- फोटो : RUDRAPUR
महिला एवं बाल विकास विभाग के पोषण अभियान के तहत मंगलवार को रुद्रपुर शहर के विभिन्न वार्डों में पोषण प्रतियोगिता हुई। इसमें दरियानगर वार्ड-18 प्रथम, रंपुरा द्वितीय और आवास विकास के आंगनबाड़ी केंद्र तृतीय स्थान पर रहे। मंगलवार को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सप्ताह का समापन किया गया।
दरिया नगर वार्ड 18 के आंगनबाड़ी केंद्रों ने टीएचआर में मिलने वाले सभी सामग्रियों की अलग-अलग रेसिपी बनाई थी, जबकि रंपुरा के आंगनबाड़ी केंद्रों ने चने के लड्डु आदि बनाए थे, जबकि आवास विकास के आंगनबाड़ी केंद्रों ने मीठा दलिया, नमकीन दलिया, वेज दलिया में मिक्स सब्जी बनाई थी। सीडीपीओ लीला परिहार ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सप्ताह समाप्त हो गया है। रुद्रपुर शहर से पहली बार होने वाली 100 गर्भवती महिलाओं के फार्म भरे गए हैं। इन्हें ऑनलाइन किया जा रहा है। इस दौरान वहां महिला कल्याण अधिकारी डॉ. श्वेता दीक्षित, कमला अधिकारी आदि थे।