फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चली चली रे नारायणी पाठशाला रे...

विज्ञापन
सितारगंज महाराजा अग्रसेन धर्मार्थ ट्रस्ट में आयोजित मंगल पाठ में शिरकत करतीं महिलाएं। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
सितारगंज। महाराजा अग्रसेन धर्मार्थ ट्रस्ट में माता राणी सती दादी के मंगल पाठ का आयोजन किया गया। राणी सती दादी मां के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर व बच्चों ने गणेश वंदना कर मंगल पाठ का शुभारंभ किया। दादी मंगल टीम गोरखपुर से पधारी प्रमुख गायिका रेखा गोयल ने अपने सहयोगियों के साथ दादी मां के मधुर भजनों से सबका मन मोहा।
विज्ञापन

शनिवार को महाराजा अग्रसेन धर्मार्थ ट्रस्ट में माता राणी सती दादी के मंगल पाठ का आयोजन किया गया। गोरखपुर से आई गायिका रेखा गोयल ने मधुर भजन गाए। चली चली रे नारायणी पाठशाला रे..., और दादी थारो रुप मतवालो जीया हर्षाओ कौण म्हारी दादी ने सजाओ बनणी सी लागे म्हारी मां... आदि भजनों पर भक्तजन झूम उठे। कार्यक्रम आयोजकों ने बताया कि राजस्थान के झूंझनू जिले में दादी मां का विशाल मंदिर है। पौराणिक इतिहास के मुताबिक महाभारत के युद्ध में चक्रव्यूह में वीर अभिमन्यु वीर गति को प्राप्त हुए थे। उस समय उत्तरा जी को भगवान श्री कृष्ण जी ने वरदान दिया था कि तू कलियुग में ‘नारायणी’ के नाम से, श्री सती दादी के नाम से विख्यात होगी। हर किसी का कल्याण करेगी और पूरी दुनिया में पूजी जाएगी।
कार्यक्रम की प्रमुख आयोजकों में प्रेरणा गोयल, सीमा सिंघल, रुचि गोयल, आकांक्षा गोयल, श्वेता गोयल, रुचि सिंघल, संगीता मित्तल, साक्षी गोयल, मिथलेश अग्रवाल, पूनम गोयल, मोना अग्रवाल, नीरु कंसल, सुषमा अग्रवाल, लक्ष्मी सिंघल, साक्षी अग्रवाल, सुनीता गोयल थीं। भक्तों में मानसी गर्ग, सोनिया गर्ग, सीता सिंघल, ममता गोयल, शिल्पी सिंघल, शिवांगी सिंघल, शैली जिंदल, सुरेश सिंघल, महेश मित्तल, कपिल सिंघल, रितेश गोयल, मदन लाल गोयल, हिमांशु सिंघल, जितेश गोयल, रोहित गोयल, मनीष सिंघल, रमेश गोयल, राम अवतार गोयल,सुरेश मंगल, सचिन गोयल, गुलाब चंद सिंघल, राजकुमार अग्रवाल आदि थे।

सितारगंज महाराजा अग्रसेन धर्मार्थ ट्रस्ट में आयोजित माता राणी सती दादी के मंगल पाठ में भजनों पर ?- फोटो : SITARGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें