फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने निकाली भव्य कलश शोभा यात्रा

विज्ञापन
सितारगंज में प्राचीन भूमिया मंदिर के स्थापना दिवस पर कलश शोभा यात्रा निकालतीं महिलाएं। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
सितारगंज। श्री प्राचीन भूमिया दुर्गा देवी मंदिर के स्थापना दिवस पर रविवार को नगर में भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। मां के जयकारों से नगर गूंजने लगा और माहौल भक्तिमय हो गया। शिव-पार्वती नृत्य सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

रविवार को सुबह 11 बजे जीआईसी मैदान में स्थित मंदिर से कमेटी की ओर से भव्य व दिव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मंदिर से आरंभ होकर नगर के मुख्य चौराहा होते हुए मौनी बाबा शिव मंदिर पहुंची। यहां महिलाओं ने कलशों में जल भरा और फिर वापस मंदिर पहुंचकर कलश स्थापित किए। शाम चार बजे से एक घंटे तक हवन किया गया। मंदिर कमेटी के महामंत्री सतीश उपाध्याय ने बताया कि
रात आठ से 11 बजे तक भजन मां भूमिया दुर्गा देवी का जागरण होगा। सोमवार को सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक विशाल भंडारे का आयोजन होगा। इस मौके पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष ललित सक्सेना, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश त्यागी, सुमन राय, राजेंद्र सक्सेना, अरविंद श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, बीना साहू, सुलोचना रावत, धर्मा देवी, स्वाति विश्वास आदि थे। कांग्रेस के प्रत्याशी नवतेज पाल सिंह, पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे, सभासद रवि रस्तोगी, यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष संदीप बावा आदि ने मुख्य चौराहे पर कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया।

सितारगंज में कलश शोभा यात्रा का स्वागत करते कांग्रेस के विधानसभा प्रत्याशी नवतेज पाल सिंह, पालि?- फोटो : SITARGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें