सितारगंज में कढ़ी चावल का प्रसाद बांटते पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे व रक्तदान समिति के संस्थापक राजी
- फोटो : SITARGANJ
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर रक्तदान समिति की ओर से कढ़ी चावल का प्रसाद वितरण किया गया।
पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे ने कढ़ी चावल बांटकर प्रसाद वितरण की शुरुआत की। समिति के संस्थापक राजीव गुप्ता ने बताया कि महाराजा शिरोमणि महाराणा प्रताप के देश हित में किए संघर्ष को भुलाया नहीं जा सकता है। उनकी पुण्यतिथि पर सैकड़ों लोगों ने कढ़ी चावल का प्रसाद ग्रहण किया।
समिति की ओर से इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर किए जाते रहे हैं और अपने देश के वीर जवानों व क्रांतिकारियों को समय समय पर याद किया जाता रहा है। समाज सेवी कार्य निरंजर चलते रहेंगे। वहां जीत सिंह धोट, विजय कौशल, अशोक जैन, निक्कू जोशी, कमल ठाकुर, अनिल गुप्ता, पंकज गुप्ता, नवतेज सिंह आदि थे।