उत्तरांचल पंजाबी महासभा की देखरेख में लोहड़ी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में पंजाबी संस्कृति से ओतप्रोत रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत हुए। नोजगे पब्लिक स्कूल, आरके डांस एकेडमी, थ्री स्टार डांस स्कूल, रॉनित डांस एकेडमी के कलाकारों ने जमकर रंग जमाया।
मेलाघाट रोड स्थित बरातघर में आयोजित लोहड़ी कार्यक्रम का शुभारंभ लोहड़ी प्रज्जवलित कर किया। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश सचिव मनोज वाधवा ने कहा कि महासभा प्रदेश भर के पंजाबी समाज को संगठित करने का काम कर रही है, ताकि प्रदेश एवं देश के विकास में समाज अपना योगदान दे सके।
कोविड गाइडलाइन के अनुपालन के साथ आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी एसएस कलेर, किसान आयोग उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, हरप्रीत सिंह महल, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रमेश जोशी, गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी अध्यक्ष सरदार कुलवंत सिंह, सचिव जनक सिंह, खटीमा फाइबर्स के सीएमडी आरसी रस्तोगी, महासभा संयोजक अशोक गुलाटी, संतोष अग्रवाल, जतिन ग्रोवर ने लोहड़ी पर्व की बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन महिला शाखा नगर अध्यक्ष सोनिया सुनेजा, प्रियंका पुनियानी ने संयुक्त रूप से किया।
वहां मनोज गुलाटी, डॉ. बीआर अरोड़ा, हरीश बत्रा, जतिन बत्रा, विजय अरोड़ा, अमन अरोड़ा, जितेंद्र पारुथी, राकेश बत्रा, मोनिका बत्रा, हनी गुंबर, मनोज छाबड़ा, सोनू, सुधीर बत्रा, अंकित, जसप्रीत कौर, रेखा अरोड़ा, कुलदीप गंभीर, पूजा बत्रा, दीप्ति ग्रोवर आदि थे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रतीक चिह्न कर सम्मानित किया गया।