सितारगंज के श्री सनातन धर्म मंदिर में सजी आकर्षक झांकी।
- फोटो : SITARGANJ
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर श्री सनातन धर्म मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर पूरे मंदिर को सजाया गया। जयपुरिया स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, एसआरएम स्कूल के बच्चों ने आकर्षक झांकियों के माध्यम से भक्तों का मन मोहा। जयपुरिया स्कूल के बच्चों ने सुंदर कृष्ण-राधा नृत्य और श्रीकृष्ण-सुदामा का नाट्य रूपांतरण प्रस्तुत किया।
सोमवार रात आयोजित जन्मोत्सव में भक्तजन नाट्य रूपांतरण देख आनंदित व भावविभोर हो उठे और प्रभु की भक्ति में लीन हो गए। विधायक सौरभ बहुगुणा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में धूमधाम से मनाया जाता है। श्रीकृष्ण-सुदामा की मित्रता समाज को सीख देती है कि मित्रता का भाव और समर्पण हो तो ऐसा हो। वहां मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रोशन लाल अग्रवाल, पूर्व दर्जामंत्री कमल जिंदल, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गोयल, नरेश कंसल, सुरेश अग्रवाल, सुरेश जैन, महेश मित्तल, सुरेश सिंघल आदि थे। (संवाद)
सितारगंज के श्री सनातन धर्म मंदिर में आयोजित जन्मोत्सव में कार्यक्रम पेश करते बच्चे।- फोटो : SITARGANJ