रुद्रपुर प्रीत विहार कालोनी में होली गायन करते विधायक अरोरा।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। पर्वतीय समाजोत्थान समिति की ओर से प्रीत विहार कालोनी में महिला व पुरुषों ने सामूहिक होली गायन का आयोजन किया। इस दौरान रुद्रपुर विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक शिव अरोरा ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर सामूहिक होली गायन में शिरकत की।
मंगलवार को विधायक ने होली गायन कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया। विधायक ने महिलाओं संग ताल से ताल मिलाकर होली गायन में भाग लेकर खूब वाहवाही बटोरी।
इसके बाद शिव के मन मांही बसे कैलाशी... मेरो रंगीलो देवर घर आरो छो...रंग में होली केसे खेलूंगी में सावरिया के संग... जल कसे भरूं जमुना गहरी.. गायन कर लोगों को झूमने के लिए मजबूर किया। कार्यक्रम का संचालन हरीश परगाई ने किया। वहां समिति अध्यक्ष जीसी परगाई, नंदकिशोर कर्नाटक, सीपी जोशी, ऋतु सामंत, चम्पा मेहता, सुमन रौतेला, दीपाली शाह, प्रमिला जोशी, मधु परगाई, देवकी बिष्ट, अनीता बिष्ट आदि थे।
रुद्रपुर प्रीत विहार कालोनी में होली गायन करतीं महिलाएं।- फोटो : RUDRAPUR