फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर्थकों में रहा उत्साह का माहौल, ढ़ोल बजाकर खेली होली

विज्ञापन
रुद्रपुर मे केंद्र के बाहर सड़क पर एकत्र समर्थक। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। विधानसभा चुनाव के मतगणना कार्यक्रम का आयोजन शहर के बिगवाड़ा मंडी स्थल में किया गया था। मतगणना स्थल के चारों ओर भारी संख्या में समर्थक मौजूद थे। नारेबाजी व ढोल के शोर के बीच समर्थक अपनी खुशी जाहिर करते नजर आए। वहीं पुलिस व सुरक्षा व्यवस्था में लगे कर्मचारी बार-बार समर्थकों को मौके से दूर खदेड़ा, लेकिन समर्थक किसी की भी सुनने के लिए तैयार नहीं थे। वहीं मतगणना स्थल के बाहर किच्छा रोड पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

किच्छा रोड स्थित बिगवाड़ा मंडी में मतगणना केंद्र होने से सुबह नौ बजे से ही समर्थकों की भीड़ हाइवे में जमा होने लगी थी। खासतौर पर मतगणना केंद्र के सामने भाजपा का कार्यालय होने से भीड़ में भारी इजाफा था। समर्थकों में पुुुुरूष के साथ महिलाओं का भी अच्छा समर्थन देखने को मिला। सबसे पहले जसपुर विधानसभा का परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उसके बाद लगातार बाकी विधानसभाओं के परिणाम घोषित होते रहे।
परिणाम घोषित होते ही समर्थक ढ़ोल नगाड़े बजाकर जीत की खुशी में झूम उठे। गुलाल डालकर एक दूसरे को खूब जमकर रंग लगाया। समर्थकों ने जीत की खुशी में आतिशबाजी कर खूब धूम धड़ाका किया। जीत कर केंद्र के बाहर निकले हुए प्रत्याशियों को माला पहनाकर लोगों ने बधाईयां दी। केंद्र के बाहर आई हुई महिलाओं ने भी अपने प्रत्याशियों की जीत का जश्न मनाया। मतगणना का केंद्र में हाइवे में स्थित होने से प्रशासन ने पहले ही रुट डायवर्जन कर दिया था। इससे राहगीरों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

रुद्रपुर मे मतगणना केंद्र के बाहर उत्साहित महिला समर्थक।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर मे जीत की खुशी मे होली खेलते समर्थक।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें