गदरपुर मे प्रवचन देते सुभाष बापू।
- फोटो : RUDRAPUR
गदरपुर। ओम बापू मंदिर में चल रहे 35वें महायज्ञ एवं संत सम्मेलन में महामंडलेश्वर परम पूज्य संत सुभाष बापू जी महाराज ने संगत को प्रभु की भक्ति में मन लगाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा मनुष्य का जीवन अनमोल है, यह नसीब से मिलता है। मानव का प्रथम धर्म मानवता है, जिसमें ऊंच-नीच, भेदभाव की किसी भी भावना का कोई स्थान नहीं होता।
पूज्य बापू कल्याण दास महाराज की पुण्य स्मृति में संत सम्मेलन में भजन गायक संजय कुमार के सुंदर भजनों पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। सहारनपुर से आए कथावाचक मनोज जी महाराज के भजनों से संगत का मन भाव विभोर हो गया। पीतांबर वस्त्रधारी महिला सेवादारों ने संगत का स्वागत किया। संत सम्मेलन का समापन नाम दान दीक्षा और विशाल भंडारे के साथ किया गया। संत सम्मेलन में विभिन्न प्रदेशों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज के दर्शन किए। संचालन शैंकी दुआ ने किया।
इस दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष बंशीधर गुंबर, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, राजकुमार ठुकराल, सतीश बत्रा, कृष्णलाल अनेजा, टीकम खेड़ा, अशोक दुआ, सुभाष अनेजा, हरिचंद मुरादिया, अमरजीत बजाज, कृष्णा अनेजा, नीता बेहड़, मधु नागपाल, ऊषा रानी, सुनीता बांगा, डिंपल दुआ, कोमल मदान, हेमा दुआ एवं कंचन अनेजा आदि मौजूद थे।