रुद्रपुर के लक्ष्मी नारयाण मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु।
- फोटो : RUDRAPUR
नए साल में मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। शनिवार को साल के पहले दिन श्रद्धालुओं ने मंदिर में मत्था टेककर, शिवलिंग में जलाभिषेक किया। सुबह छह से शाम सात बजे तक देवस्थलों पर लोगों की भीड़ रही।
कोरोना संक्रमण को नजरअंदाज कर श्रद्धालुओं ने बिना मास्क और शारीरिक दूरी के मंदिरों में दर्शन किए। हालांकि मंदिरों में सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है। रुद्रपुर के लक्ष्मी नारायण मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, प्राचीन अटरिया मंदिर, चौरासी घंटा, दूधिया मंदिर आदि स्थलों पर श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक व शनि भगवान की पूजा अर्चना की। इधर, लक्ष्मी नारायण मंदिर के पुजारी वैकुंठनाथ शास्त्री ने कहा कि नए साल में लोग भगवान के दर्शन करने के लिए मंदिर में पहुंचते हैं।