देवस्थानम बोर्ड के फैसले को रद्द करने और गन्ना मूल्य में की गई बढ़ोतरी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुड़ खिलाकर बधाई दी।
बुधवार को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री नरेश गुड़िया के नेतृत्व में कार्यकर्ता कार्यकर्ताओं ने सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। इस मौके पर भाजयुमो के पूर्व प्रदेश महामंत्री गुंजन सुखीजा, अमित नारंग, सुरेश खुराना, डॉक्टर सोनू विश्वास, कपिल कुमार, परमजीत सिंह पम्मा, रोबिन फुटेला, विजय अरोरा, संजीव शर्मा, बकुल अरोरा, विपिन गुप्ता, प्रहलाद गिरी आदि मौजूद थे।
गन्ना मूल्य बढ़ाने पर जताया आभार
खटीमा/सितारगंज। मझोला-खटीमा सहकारी गन्ना विकास समिति की बैठक में गन्ने का मूल्य बढ़ाए जाने पर सीएम का आभार जताया गया। समिति सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष भगवंत सिंह खालसा ने की। इस दौरान मनमोहन सिंह सोहेल, रिशिपाल सिंह, नारायण सिंह, रजविंदर कौर, शिव कुमार, मान सिंह, शशि रस्तोगी, देवेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, अमरीक सिंह आदि थे।
इधर, सितारगंज में गन्ना विकास समिति अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया है। वहां उपसभापति सर्वजीत सिंह, तमीजन, रतन सिंह, कृपाल सिंह, महेश पाल, गुरविंदर सिंह, मंगत सिंह, जसवीर सिंह, हरविंदर पाल सिंह, विमल सरदार, शीला, सुकुमार बाछाड़ आदि थे।