फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूबते सूर्य को दिया व्रती महिलाओं ने अर्घ्य, धूमधाम से मना छठ पर्व

विज्ञापन
रुद्रपुर छठ पूजा घाट में सर में टोकरी रखकर छठ पूजा करने पहुंचीं महिलाएं। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
पूर्वांचल समाज के प्रमुख पर्व छठ के तीसरे दिन शाम को व्रती महिलाओं ने छठ घाटों पर पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके साथ ही छठी मईया की पूजा कर मनोकामनाएं मांगीं। बृहस्पतिवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ पर्व का समापन हो जाएगा। चार दिन तक चलने वाले छठ पर्व में महिलाएं 36 घंटे का व्रत रखती हैं।
विज्ञापन

बुधवार को रुद्रपुर में कल्याणी नदी स्थित धोबी घाट, लेक पैराडाइज, तीन पानी डैम, ग्राम गंगापुर स्थित शिव मंदिर, कौशल्या इंकलेव, आवास विकास, माडल कालोनी आदि में धूमधाम से छठ पर्व मनाया गया। छठ पर्व में धोबी घाट में पूर्वांचल समाज समिति की ओर से विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। लोगों ने हर्षोउल्लास के साथ छठ पर्व मनाया। बता दें कि छठ पर्व की शुरूआत नहाए-खाए से होकर चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समापन होता है।
पूर्वांचल समाज समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पौराणिक कथाओं के अनुसार लंका पर विजय प्राप्त करने के बाद राम राज्य की स्थापना के दिन कार्तिक शुक्ल की षष्ठी को भगवान राम और माता सीता ने उपवास कर सूर्यदेव की अराधना की थी। इसके बाद सप्तमी के दिन सूर्योदय के समय अनुष्ठान कर सूर्यदेव से आशीर्वाद लिया था।
विज्ञापन

संतान की लंबी आयु के लिए रखते हैं व्रत
संतान की लंबी आयु व परिजनों के स्वास्थ्य की कामना करने के लिए पिछले कई सालों से व्रत रखती आईं हूं। इससे घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनीं रहती है। -वंदना।
-
बीस साल से रख रहीं हूं व्रत
बच्चों के स्वास्थ्य व उनकी लंबी आयु के लिए पिछले 20 सालों से व्रत रख रही हूं। हर साल छठ घाट पर आकर विधि विधान से छठ मईया की पूजा करती हूं। -सिम्मी सिंह।
-
परिजनों की लंबी आयु की कामना
संतान की प्राप्ति और परिजनों की लंबी आयु के लिए पिछले दस सालों से व्रत रख रही हूं। छठी मईया मनोकामनाएं पूरी करती है।
-शशि देवी।
-
दस साल से मना रही हूं छठ पर्व
सूर्य भगवान की पूजा करने से स्वास्थ्य में कोई दिक्कत नहीं आती है। पिछले दस सालों से छठ पर्व मना रहे हैं। इसमें 36 घंटे तक व्रत रखना पड़ता है।
-डॉ. शिल्पा गुप्ता।

डॉ. शिल्पा गुप्ता।- फोटो : RUDRAPUR

शशि देवी।- फोटो : RUDRAPUR

सिम्मी सिंह।- फोटो : RUDRAPUR

वंदना।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर छठ घाट में डूबते सूर्य की पूजा करतीं महिलाएं।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर छठ पूजा घाट पर पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देती महिला।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर छठ पूजा घाट पर पानी में उतरकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देती महिला।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर छठ पूजा घाट में डूबते सूर्य की पूजा करतीं महिलाएं।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर के छठ पूजा घाट पर सामूहिक रूप से छठ पूजा करतीं महिलाएं।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें