खटीमा। अग्रसेन धर्मशाला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथावाचक व्यास राम गोपाल शास्त्री ने वृंदावन धाम के भगवान वामन अवतार का वृतांत सुनाया। भक्ति भाव रखने वाले प्रहलाद की कथा सुनाते हुए कहा कि हिरण्यकश्यप के बढ़ते अत्याचारों से निजात के लिए नरसिंह रूप लेकर भगवान ने उसका वध किया। भगवान वामन रूप धारण कर राजा बलि को पाताल भेजा।
विज्ञापन
मुख्य यजमान रवीश अग्रवाल ने अपने पिता स्वर्गीय हरिराम अग्रवाल की स्मृति में श्रीमद्भागवत का कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में सुशीला देवी, विशाल गोयल, सतीश गोयल, दीपक गोयल, सुनील अग्रवाल, पवन अग्रवान, महेश गर्ग, मुकुल भट्ट, पं. नेत राम शास्त्री, अमर गर्ग, विजय गुप्ता, मनमोहन भाटिया आदि मौजूद थे।