फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगिता में अंशिका, चार्ट में मोनिका ने बाजी मारी

विज्ञापन
आंशिका नारायण - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर पट्टी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बुधवार को कक्षा नौ से 12 तक की छात्राओं की कॅरिअर एंड गाइडेंस कार्यशाला का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्रधानाचार्य रश्मि पांडे, शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष की ओर से सरस्वती मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
विज्ञापन

समस्त छात्राओं को उनके कॅरिअर के प्रति सोच की जानकारी प्राप्त करने के लिए कॅरिअर के विषय में पर्ची लिखकर बॉक्स में डलवाई गई। विशेषज्ञों में चौकी प्रभारी दीपक कौशिक, चिकित्सक डॉ. एसपी सिंह और एडवोकेट मोहम्मद रफी ने अपने व्यवसाय से संबंधित बच्चों को उचित मार्गदर्शन दिया। विद्यालय में कॅरिअर से संबंधित और आपदा प्रबंधन संबंधी पोस्टर, प्रोजेक्ट, मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संचालन गीता रानी ने किया।
पोस्टर प्रतियोगिता में कुमारी अंशिका प्रथम, कुमारी स्नेहा द्वितीय, शिवानी तृतीय, चार्ट प्रतियोगिता में कुमारी मोनिका रानी प्रथम, कुमारी खुशी द्वितीय, कुमारी साक्षी तृतीय, आपदा प्रबंधन प्रतियोगिता में कुमारी सबा प्रथम, कुमारी सिमरन द्वितीय, कुमारी शालिनी तृतीय स्थान पर रहीं। वहां प्रधानाचार्य रश्मि पांडे, विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष वसीम जहां, अभिभावक संघ के अध्यक्ष सलीम अहमद व टीचर मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिक्षा पूरी होने के बाद एडवोकेट का कोर्स करूंगी ओर एडवोकेट बनने के बाद इंसाफ के साथ काम करूंगी।-रिमझिम छात्रा
मेरा सपना टीचर बनने का है। टीचर बनने के बाद जरूरत व मजबूर बच्चों को फ्री में शिक्षा दूंगी।- सानिया छात्रा
मैं आर्मी ऑफिसर बनना चाहती हूं। बॉडर पर खड़े जवानों की तरह भारत माता के लिए लड़ना चाहती हूं। - शिवानी
आईपीएस ऑफिसर बनना मेरा सपना है। आईपीएस बनने के बाद में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करूंगी लेकिन निर्दोषों को इंसाफ दूंगी। -अंशिका नारायण

शिवानी- फोटो : KASHIPUR

सानिया छात्रा- फोटो : KASHIPUR

रिमझिम छात्रा- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें