फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु की महिमा का बखान किया

विज्ञापन
बाजपुर के गांव गजरौला स्थित नानकसर ठाठ में आयोजित समागम पर संगत। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
बाजपुर। गांव गजरौला स्थित नानकसर ठाठ में धन धन बाबा कुंदन सिंह जी की याद में आयोजित तीन दिवसीय समागम के समापन पर पंजाब से कथावाचक और प्रचारकों ने गुरु महिमा का गुणगान किया। बाबा कुंदन सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डाला। दूरदराज से पहुंची संगत ने मत्था टेका।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम को गांव गजरौला स्थित नानकसर ठाठ में आयोजित समागम पर पंजाब से आए भाई अमरजीत सिंह (गालिब खुर्द वाले), बाबा निहाल रोशनपुर वाले, स्वरूप सिंह, दलविंदर सिंह, राजेंद्र सिंह, करनैल सिंह, बीबी मंदीप कौर, दलजीत सिंह खालसा, हरपाल सिंह खालसा ने कथा-कीर्तन पाठ कर गुरु महिमा का बखान कर संगत को निहाल किया।
गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार बाबा प्रताप सिंह ने बताया कि बाबा कुंदन सिंह जी ने जीवन भर गुरु साहिब जी की सेवा की। समाज को भलाई के कार्यों की तरफ प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा साहिब में हर साल बाबा कुंदन सिंह जी की याद में समागम का आयोजन किया जाता है। बाबा अमरजीत सिंह ने अरदास की। गुरु का लंगर अटूट बरता। वहां गुरदीप सिंह, हरपाल सिंह, कुलविंदर सिंह, जगतार सिंह, सुखदेव सिंह, गुरपाल सिंह, अजीत सिंह आदि थे।

बाजपुर के गांव शिवपुरी स्थित गुरुदारा साहिब में आयोजित समागम के दौरान करतब दिखाते घुड़सवार।- फोटो : KASHIPUR

बाजपुर के गांव गजरौला स्थित नानकसर ठाठ में सजाए गए दीवान साहिब। - फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें