सुल्तानपुर पट्टी में कोसी नदी में गणेश मूर्ति का विसर्जन करते श्रद्धालु।
- फोटो : KASHIPUR
नगर में जगह-जगह भगवान श्री गणेश मूर्ति की स्थापना की गई। मंगलवार को श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की मूर्ति को कोसी नदी में विसर्जित किया और आस्था की डुबकी लगाई।
नगर के मोहल्ला आर्य नगर, शिवनगर, महिला विकास समिति आदि में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की स्थापना की। कोरोना गाइडलाइन को देखते हुए नगर के सतपाल सैनी, महिला विकास समिति की किरन मौर्य, राधा मौर्य ने नौ सितंबर को अपने घरों में गणेश भगवान की स्थापना की और पूजा-पाठ के साथ पांच दिन सेवा की।
मंगलवार को श्रद्धालुओं ने शासन- प्रशासन के नियमों का पालन करते हुए ढोल के साथ शांतिपूर्ण गुलाल की होली खेली और गणेश भगवान की मूर्ति को कोसी नदी में विसर्जित किया। सभी श्रद्धालुओं ने श्रद्धा की डुबकी भी लगाई। मौके पर श्रद्धालु सचिन सैनी, बबलू सक्सेना, राहुल सक्सेना, दिनेश सैनी, कीर्ति, भावना, कंचन, नेहा, सीमा, पिंटू, सतवीर, आकाश चन्द्रा, संजू आदि थे। (संवाद)
सुल्तानपुर पट्टी में कोसी नदी में गणेश मूर्ति का विसर्जन करने की तैयारी करते श्रद्धालु।- फोटो : KASHIPUR