फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल शरीफ में मांगी खुशहाली की दुआ

विज्ञापन
बाजपुर स्थित दरगाह पर उर्स के समापन पर कुलशरीफ पढ़ते अकीकतमंद। संवाद - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
बाजपुर। नगर ईदगाह मुंडिया पिस्तौर के नजदीक स्थित हजरत दादा मियां और हजरत सूखा शाह मियां का 71 वां उर्स ए मुबारक सोमवार को कुल शरीफ के साथ संपन्न हो गया। इस चार दिनी उर्स का शुभारंभ छह मई को हुआ था। उर्स मुबारक में अकीदतमंद जायरीनों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। उर्स मेले में भी लोगों की खूब चहल पहल रही।
विज्ञापन

सोमवार सुबह 10 बजे दरगाह पर कुल शरीफ हुआ। इसमें मदीना मस्जिद केशवनगर के पेश इमाम हाफिज राहत अली ने कुल शरीफ पढ़ा। इससे पहले नातें और मनकबत पढ़ी गई। कुल शरीफ में मुल्क में अमन चैन और खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई। मौके पर मस्जिद ए गौसिया जामा मस्जिद मुंडिया पिस्तौर के नायब इमाम मुजम्मिल हुसैन, भूरे मियां, मोहम्मद नबी मियां, मुजफ्फर अली, अनबार अहमद, मोहम्मद हनीफ, आसिफ, साकिब, शोएब अली, तस्लीम अहमद, उस्मान अली, मेहंदी हसन, हाजी जाहिद खां, रहमत अली बाबा, शहाबुद्दीन, नन्हे पेंटर, इरफान अंसारी सहित भारी तादाद में अकीदतमंद मौजूद रहे। कुल शरीफ के बाद नियाज तकसीम की गई। फरीद अबरार साबरी एंड कंपनी ने रंग पढ़ा। उसके साथ ही उर्स का समापन हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें