फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीज क्वीन बनीं मुस्कान जिंदल

विज्ञापन
बाजपुर में तीज महोत्सव विजेता को सम्मानित करती आयोजक। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
महिलाओं ने तीज का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया। उन्होंने रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ आयोजन स्थल में लगाए गए झूले में झूलकर सावन के गीत गुनगुनाए। इस दौरान सुमन बसेरा को तीज क्वीन चुना गया।
विज्ञापन

रविवार देर शाम सिटी क्लब में हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रीता चौहान और अमरप्रीत की मौजूदगी में कार्यक्रम की शुरूआत भगवान गणेश, शिव पार्वती के पूजन से की गई। इंदु पांडेय ने गणेश वंदना की प्रस्तुति दी। महिला राइजिंग फाउंडेशन की अध्यक्ष चंद्रकला राय ने स्वागत नृत्य पेश किया। दीपा राय, अर्चना राय, सुमन मिश्रा सहित अन्य महिलाओं ने शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी।
महिलाओं ने एकल के साथ ही सामूहिक नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। महिलाओं ने गीतों की प्रस्तुतियां दीं और सावन के झूले भी झूले। उन्होंने एक दूसरे को तीज की बधाई दी। कहा कि सभी के जीवन में खुशियां और उल्लास रहे। वहां नीतू गुप्ता, रुचि मित्तल, एकता यादव, सोनिया रस्तोगी, नीतू ठाकुर, संगीता राय, रम्भा सिंह, सुमन मिश्रा, रीना आर्या आदि थे।
विज्ञापन

तीज क्वीन बनीं मुस्कान जिंदल
बाजपुर। भारत विकास परिषद के तत्वावधान में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। तीज क्वीन प्रतियोगिता में मुस्कान जिंदल विजेता और मयूरी सिंगला उपविजेेता चुनी गईं। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
सोमवार को दोराहा स्थित महाराजा पैलेस में आयोजित तीज महोत्सव का शुभारंभ ज्ञानदीप ग्लोबल स्कूल की डायरेक्टर रंजीत काहलो, आदर्श इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. प्रीति रस्तोगी, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य इंदिरा पांडेय, यूट्यूबर शालिनी जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
तीज क्वीन प्रतियोगिता में मुस्कान जिंदल तीज क्वीन, मयूरी सिंगला उपविजेता रहीं। डांस प्रतियोगिता में हेमा प्रथम, आयुषी द्वितीय, आस्था तृतीय रहीं। राखी थाल सज्जा प्रतियोगिता में पूजा जिंदल प्रथम, आस्था द्वितीय स्थान पर रहीं। मेंहदी प्रतियोगिता में आयुषी प्रथम रहीं। वहां परिषद शाखा अध्यक्ष पूनम सिंघल, महक जैन, चंचल चौधरी, सीमा गोयल, क्षमा जैन, चारू मित्त्ल, सविता शर्मा, भावना जोशी आदि थे। (संवाद)

रुद्रपुर में हुए तीज महोत्सव के दौरान झूला झूलतीं महिलाएं।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर में हुए तीज महोत्सव में सम्मानित की गई तीज क्वीन सुमन (हरी साड़ी में)।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें