बाजपुर में मूर्ति विसर्जन के लिए निकाली गई शोभायात्रा।
- फोटो : BAZPUR
श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर भगवान गणेश की मूर्तियों का विसर्जन किया गया। इस दौरान मंगलवार को गाजे बाजे के साथ अलग-अलग शोभायात्राएं निकाली गईं। कोसी नदी पहुंचकर श्रद्धालुओं को विधिवत पूजा अर्चना कर भगवान श्री गणेश महाराज की मूर्तियों का विसर्जन किया गया।
श्रद्धालुओं के गणपति बप्पा के जयकारों से नगर का वातावरण गूंजा उठा। गांव चकरपुर शिव मंदिर पर पांच दिन पहले भगवान गणेश महराज की मूर्ति स्थापित की गई थी। श्रद्घालुओं ने शोभायात्रा निकाली। उसके बाद कोसी नदी में मूर्ति का विसर्जन किया गया। इस मौके पर राकेश कुमार, संगीता, मीना, शकुंतला, सुमन, सुनीता, उर्मिला, राधा आदि थीं। (संवाद)