फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तराई में भीषण गर्मी के प्रकोप से जिला अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़

Wed, 27 May 2026 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। तराई में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। इसका सीधा असर स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा है। रुद्रपुर में जिला अस्पताल की ओपीडी और इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि देखी जा रही है। चिकित्सकों के अनुसार यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से गर्मी के मौसम से जुड़ी बीमारियों के कारण है। डिहाइड्रेशन, डायरिया, उल्टी-दस्त, वायरल बुखार और हीट स्ट्रोक जैसी बीमारियां आम हो गई हैं।
विज्ञापन


बढ़ते तापमान और लू के थपेड़ों ने लोगों के स्वास्थ्य पर गहरा असर डाला है। शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) सबसे आम समस्या के रूप में उभरी है जिसके चलते उल्टी, दस्त और चक्कर आने जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं। इस स्थिति में बच्चों और बुजुर्गों को विशेष रूप से सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। जिला अस्पताल के रिकॉर्ड के अनुसार ओपीडी व इमरजेंसी में हर दिन 900 से 1100 तक मरीज पहुंच रहे हैं।

बीमारियों से ऐसे बचें:
- दिनभर खूब पानी, नींबू पानी, छाछ, लस्सी और अन्य प्राकृतिक पेय पदार्थों का सेवन करते रहें।

- दोपहर में बाहर निकलने से बचें।

- ढीले और हल्के रंग के कपड़े पहनें।

- बासी या खुला रखा हुआ भोजन खाने से बचें।

लू के चपेटों से लोगों को बचने की सलाह दी जा रही है। अस्पताल में सभी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए हैं। मरीजों को उपचार के साथ बीमारियों से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है। -केके अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें