फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बकरीद पर ड्रोन से की जाएगी कुर्बानी स्थलों की निगरानी

Wed, 27 May 2026 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। बकरीद के लिए नगर निगम सभागार में पुलिस-प्रशासन और अन्य विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि कुर्बानी स्थलों की ड्रोन से निगरानी होगी। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

मंगलवार को मेयर विकास शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में हाईकोर्ट के निर्देशों तथा नगर निगम की एसओपी के अनुपालन पर चर्चा हुई। बैठक में तय हुआ कि शहर में केवल चार पारंपरिक और चिह्नित स्थलों पर ही कुर्बानी की अनुमति होगी।
इनमें खेड़ा, आदर्श कॉलोनी, सीरगोटिया और सुभाष कॉलोनी हैं। मेयर ने कहा कि प्रत्येक स्थल पर केवल एक ही सांकेतिक कुर्बानी होगी और किसी भी स्थान पर एक से अधिक कुर्बानी की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी कुर्बानी स्थलों पर ड्रोन से निगरानी होगी।
विज्ञापन

पुलिस बल, सिविल अधिकारियों और नगर निगम कर्मचारियों की विशेष तैनाती भी रहेगी। साथ ही यदि किसी क्षेत्र में घरों के आसपास या नालियों में खून बहता दिखाई दिया तो संबंधित लोगों पर कार्रवाई होगी।
मेयर ने फिर दोहराया कि देवभूमि का बूचड़खाना नहीं बनने दिया जाएगा। बैठक में एडीएम पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, कोतवाल प्रकाश दानू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें