फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर हथियार बदमाशों से जूझे दो जाबांज

Fri, 21 Aug 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 हथियारों से लैस शातिर बदमाशों से उत्तराखंड पुलिस के दो जवान अपने जान की परवाह किए बगैर ही भिड़ बैठे। बदमाशों के धारदार हथियारों से दोनों जांबाज घायल हो गए, लेकिन अपने खून बहाने के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और दो बदमाशों को लोगों की मदद से पकड़ लिया।
विज्ञापन

गुरुवार रात जब कांग्रेसी नेता किरन सरदार पर हमला हुआ तो उसके बाद बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पुलिस के साथ ही विधायक राजकुमार ठुकराल भी लोगों के साथ बदमाशों की तलाश में जुट गए। इस दौरान ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस के कांस्टेबल सतेंद्र सुयाल और प्रदीप नेगी की नजर भाग रहे दो बदमाशों पर पड़ गई। उन्हें देख वे भी बदमाशों के पीछे हो लिए। बताया जा रहा है कि पुलिस कर्मियों को अपनी और आते देख बदमाशों ने दोनों पुलिस कर्मियों पर तमंचे से भी फायर झोंके। जिसमें दोनों बाल बाल बच गए। बावजूद इसके दोनों पुलिस कर्मियों ने हार नहीं मानी और किसी तरह बदमाशों के निकट पहुंचकर उनसे भिड़ गए। बदमाशों ने दोनों पुलिस कर्मियों पर धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। शोर शराबा होता देख लोगों की नजर वहां पड़ी तो लोग वहां एकत्र हो गए और बदमाशों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें